Showing posts with label Online World / ऑनलाइन दुनिया. Show all posts
Showing posts with label Online World / ऑनलाइन दुनिया. Show all posts

Wednesday, October 1, 2008

फ़ॉयरफ़ॉक्स आपके देश में - एक सर्वेक्षण

मोज़िला ने हाल में विभिन्न देशों में फ़ॉयरफ़ॉक्स उपयोक्ताओं के बारे में सूचना इकट्ठा करने के लिए एक सर्वेक्षण लॉन्च किया है. उनका मुख्य ध्येय भारत के उपयोक्ताओं के बारे में जानना है ताकि वे भारत के समुदाय की जरूरतों को भली-भांति समझ सके.

सर्वेक्षण में भाग आप यहाँ जाकर ले सकते हैं. यहाँ उत्तरों को अज्ञात रूप में रिकार्ड किया जाता है. यह अधिकतम पाँच मिनट ही लेता है.

Firefox in your country Survey

Mozilla has recently launched a survey to gather information from Firefox users in many different countries. The main aim of the firefox team is to learn more about users in India so they can better serve the needs of its community here in India.

Here is the survey . Here answers are being recorded anonymously. It is not taking more than 5 minutes. So I request you all to take the survey so that they can understand Indian community in better way.

Friday, September 19, 2008

पहले इंटरनेटी लोकार्पण में शरीक हों

सॉफ़्टवेयर फ्रीडम डे और हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर आप सब हिन्दी वेब पत्रिका

www.literatureindia.com/hindi/

के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं.

कवि श्री नीलाभ लोकार्पण व अध्यक्षता करेंगे

बीज वक्तव्य इतिहासकार श्री रविकान्त का होगा.

इस अवसर पर कवि श्री मोहन राणा अपनी कविता पाठ के साथ संक्षिप्त वक्तव्य देंगे.

संचालन व्यंग्यकार व तकनीकी अनुवादक श्री रवि रतलामी करेंगे.

स्थान: सर्वर irc.freenode.net चैनल #sarai
दिनांक: 20 सितंबर 2008 शनिवार
समय: 04 बजे अपराह्न (भारतीय समयानुसार)

irc पर जुड़ने के लिए इस ब्लॉग की मदद आप लें : http://raviratlami.blogspot.com/2008/09/blog-post_19.हटमल

इस ब्लॉग के शीर्षक को मैंने रवि भाई से चुराया है...

Monday, April 7, 2008

दुनिया के 50 सबसे ताकतवर ब्लॉग

ऑब्सर्वर न्यूज़पेपर ने हाल में दुनिया के 50 सबसे शक्तिशाली चिट्ठों की सूची निकाली है. यहां आपको ब्लॉगों के कई रंग देखने को मिलेंगे.
पहले नंबर पर हफिंग्टन पोस्ट , दूसरे नंबर पर बोइंग बोइंग और तीसरे नंबर पर टेकक्रंच हैं. अब टेकक्रंच को ही लीजिए इसे शुरू करने वाले माइकल एरिग्टंन का नाम वेब के पच्चीस सबसे प्रभावशाली लोगों में किया जाता है. इसकी दुनिया में एक सेक्स वर्कर की डायरी भी गर्ल विद वन ट्रैक माइंड के नाम से है जिस पर दो लाख लोग महीने में आते-जाते हैं. इसमें जापान के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग गिगाजीन भी शामिल हैं जिसमें खान-पान, खेल-खिलौने सबकुछ शामिल है. और पढ़ना चाहते हैं...यहाँ क्लिक करें.