फ़्यूल प्रोजेक्ट का पहला न्यूजलेटर 5 अप्रैल को जारी किया गया। दो से ऊपर वर्ष हो गए हैं इस प्रोजेक्ट को कई सारी भाषाएँ इससे जुड़ती जा रही है। कुछ महीने पहले हुए अर्जुन के साथ बातचीत में उन्होंने सुझाव दिया था कि न्यूजलेटर रिलीज करना बेहतर रहेगा और मैं पिछले कुछ दिनों से इसी के बारे में सोच रहा था। अंततः उसे एक आकार दिया और उसे जारी कर दिया। संक्षेप में फ़्यूल से सारी जानकारियाँ उसमें दी गई जो हमने पिछले वर्षों में पूरा किया था। मसलन कौन-कौन सी संस्थाओं ने हमारी मदद किए, किन समुदायों के लोगों ने काम को आगे बढ़ाया। ताजातरीन काम किस पर चल रहा है। स्टाइल गाइड के काम शुरू करने के बारे में सूचना दी गई थी। फिर लोगों से कुछ चीजों पर योगदान के लिए भी आग्रह जोड़ा हुआ था। अनुवाद से संबंधित भाषाई संसाधनों के लिहाज से हम काफी पीछे हैं और मुक्त स्रोत के अभिलेखागार में तो कुछ है ही नहीं। फ़्यूल के माध्यम से कुछ कर पाने की खुशी तो है ही। शुक्रिया सभी मित्रों का।
Thursday, April 7, 2011
Thursday, March 31, 2011
सेमीफाइनल में पूनम पांडे की प्रार्थना काम आई
कल मैच के दौरान अगर मुझे किसी की याद आ रही थी तो सिर्फ और सिर्फ पूनम पांडे की। कितनी नर्वस होंगी पूनमजी कि यदि इन नामुराद पाकिस्तानियों ने भारत का यही हाल जारी रखा तो सबसे बड़ा घाटा उसे ही होगा और वे निर्वस्त्र नहीं हो पाएँगी। महाजनो येन गतः स पंथाः के भारतीय सांस्कृतिक सुझाव को ध्यान में रखते हुए पराग्वे की लैरिसा और अर्जेन्टाइना के लुसियाना की राह पर चल रही पूनम का सबसे बड़ा और पहला रोड़ा पाकिस्तान ही था। और इन पाकियों ने तो गंध मचा रखी थी और भारतीयों की दुर्दशा में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पता नहीं पूनमजी के इष्टदेव या इष्टदेवी कौन हैं...वह मैच छोड़-छोड़कर उनके सामने जा बैठी होंगी कि हे ईश्वर, यह क्या हो रहा है। अगर भारत सेमीफाइनल में ही हार गया तो उनकी घोषणा का क्या होगा। वह कैसे निर्वस्त्र हो पाएँगी। कोई बहाना नहीं रह जाएगा। क्या होगा इतनी सारी खबरों का...'विश्व कप भारत जीता तो पूनम होंगी न्यूड', 'निर्वस्त्र होंगी पूनम', 'भारत विश्वकप जीता तो न्यूड हो जाएगी किंगफिशर मॉडल'।
अब लीजिए, मुझे अब पता चला कि वह किंगफिशर मॉडल भी रह चुकी हैं यानी शराब के साथ की शबाब। और किंगफिशर मॉडल रह ही चुकी हैं तो इनके अंग का कितना हिस्सा अब निर्वस्त्र होने के लिए बच रह गया होगा। गूगल बावा को मन ही मन सूचना देते हुए कि मैं अब अठारह वर्ष का हो चुका हूँ (जिसे जानने में गूगल बावा की हालाँकि दिलचस्पी लगभग न के बराबर रहती है और बावा होने के नाते अब उनके लिए ये सारी चीजें मोह-माया से ऊपर जा चुकी हैं) मैंने उनकी तस्वीरों की तलाशी के लिए बटन जोर से हिट किया। अरे बाप रे, वह क्या न्यूड होंगी और अगर इसके बाद जो कुछ बचा दिख रहा है वह भी उतर गया तो क्या-क्या देखना पड़ेगा! तौबा। चलिए आपके लिए हम एक तस्वीर हिन्दी में इंटरनेट पर काम करने की अगुआ कंपनी वेब दुनिया की दीर्घा से यहाँ इस ब्लॉग पर भी लगा देते हैं। शुक्रिया वेब दुनिया का। फूड फॉर थाउट की तर्ज पर फूड फॉर आपकी आँख। आनंद लीजिए और भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करते हुए आप भी दुआ कीजिए कि भारत विश्व कप क्रिकेट में कप ले ही आए। वैसे उम्मीद है अबतक पूनमजी अपना प्रार्थना स्वीकार होने की खुशी में सवा सेर लड्डुओं का चढ़ावा इष्ट के सामने चढ़ा चुकी होंगी।

Sunday, March 27, 2011
फ़ायरफ़ॉक्स 4 हिन्दी और मैथिली में रिलीज
फ़ायरफ़ॉक्स 4 रिलीज हो गया। तीन दिन हो गए हैं...करीब साढ़े तीन करोड़ डाउनलोड पूरे होने को हैं।
फ़ायरफ़ॉक्स 4 हिन्दी में भी है - डाउनलोड कीजिए और तेज़ व सुरक्षित ब्राउज़िग का मज़ा लीजिए।
यहाँ से डाउनलोड करें :
फ़ायरफ़ॉक्स 4 डाउनलोड
फ़ायरफ़ॉक्स 4 हिन्दी में भी है - डाउनलोड कीजिए और तेज़ व सुरक्षित ब्राउज़िग का मज़ा लीजिए।
यहाँ से डाउनलोड करें :
फ़ायरफ़ॉक्स 4 डाउनलोड
Tuesday, March 1, 2011
फ़्यूल पंजाबी मीट : पंजाबी कंप्यूटिंग शब्दावली के मानकीकरण की जोरदार कोशिश
पंजाबी कंप्यूटर प्रोग्रामों में प्रयोग किए जाने वाले पंजाबी शब्दों के मानकीकरण की एक जबरदस्त कोशिश है फ़्यूल पंजाबी मीट। फ़्यूल पंजाबी मीट कार्यक्रम के मेजबान हैं लुधियाना स्थित पंजाबी सहित अकादमी और इसका आयोजन 4-5मार्च को पंजाबी लिनक्स टेक्नालॉजी समूह के सहयोग से फ़्यूल कर रही है। यह मीट पंजाबी डेस्कटॉप की उपयोगिता को बढ़ाने में निःसंदेह सहायक होगी। पंजाबी भाषा में कंप्यूटिंग शब्दों के मानकीकरण की यह पहली महत्वपूर्ण कोशिश है।
इस सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, अनुवाद, स्थानीयकरण, पत्रकारिता, भाषा आदि क्षेत्रों से लोगों के समूह मिल बैठकर उन शब्दों पर चर्चा करेंगे जो प्रयोक्ताओं के सामने में बार-बार उपस्थित होती हैं और सम्मेलन में भाग लेने वाले लोग उन शब्दों पर एक आम सहमति बनाएँगे। ब्राउज़र, ईमेल क्लाइंट, मैसेंजर, ऑफिस सूट, संपादक जैसे बारंबार प्रयोग में आने वाले अनुप्रयोगों से चुने गए करीब 600 शब्दों पर चर्चा और आम सहमति के बाद इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद, यह शब्दावली पंजाबी लोकलाइजेशन यानी पंजाबी में कंप्यूटिंग शब्दों के लिए संदर्भ के रूप में काम करेगी।
फ़्यूल पंजाबी मीट के पहले, फ़्यूल सात भाषा के लिए इस प्रकार के आयोजन भारत भर में कर चुका है। फ़्यूल सभी भाषाओं के लिए कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर में मानकीकरण की समस्या से जूझने के लिए लगातार काम कर रही है. फ़्यूल (Frequently Used Entries for Localization) प्रोजेक्ट को वैसे लोगों के समुदाय के द्वारा चलाया जा रहा है जो भाषाई डेस्कटॉप को बेहतर और उपयोगी बनाने को इच्छुक हैं। फ़्यूल प्रोजेक्ट को रेड हैट के द्वारा आरंभ किया गया था और यह छोटी समयावधि में सराय, सी-डैक, नागार्जुन विश्वविद्यालय, इंडलिनक्स, ए.एन.सिन्हा संस्थान, मैथिली अकादमी, गुजराती लेक्सिकन, इनफायनेन इंफोटेक, एनआरसीफ़ॉस, एसआईसीएसआर, गूनीफाय, प्लग, एसएमसी जैसे संस्थानों का समर्थन हासिल किया है और इन संस्थानों ने इस कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी की है। इन शब्दावलियों का उपयोग वर्टाल और पूटल जैसे लोकप्रिय अनुवाद औज़ारों में होने लगा है। फ़्यूल ने शब्दावली के साथ ही अब स्टाइल व परिपाटी गाइड पर भी काम शुरू किया है और हिन्दी में इस गाइड को बतौर बीटा रिलीज भी कर चुका है।

Tuesday, February 22, 2011
मैथिलीमे फायरफाक्स
आज इंटरनेट खंगालने वाला हर तीसरा आदमी अमूनन फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करता है। भारत की कुछ भाषाओं में यह ब्राउज़र उपलब्ध है। यह लोकप्रिय वेब ब्राउज़र फ़ायरफ़ॉक्स अब मैथिली में तैयार है और बीटा रिलीज में उपलब्ध है। हमलोगों कुछ वर्ष पहले मैथिली में पूरा का पूरा कंप्यूटर तैयार करने की आकांक्षा पाली थी और खुशी है कि हम इसे पूरा कर पा रहे हैं। फ़ायरफ़ॉक्स मैथिली का उपयोग करें और बताएँ कि कहाँ-कहाँ हम इसे सुधार सकते हैं।फ़ायरफ़ॉक्स बेहद लोकप्रिय है। उम्मीद है कि मैथिली जानने वाले लोग हमें अपने सुझावों के रूप में योगदान देंगे। गौरतलब है कि हम पहले ही फेडोरा, गनोम, केडीई जैसे मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयरों को मैथिली में ला चुके हैं।
यहाँ से अपने सिस्टम के मुताबिक डाउनलोड करें।
Thursday, February 17, 2011
भोजपुरी कंप्यूटर?
भोजपुरी लोक की भाषा है...लोकप्रिय है और इसलिए आसानी से हमारे साथ घुल-मिल जाती है और करीब लगती है। भोजपुरी में चैनल आ गए हैं। कई संस्थानों ने इसके लिए अपने यहाँ विशेष अध्ययन के केंद्र खोल रखे हैं। कुछ साइटें भी आ गई हैं। लेकिन इस डिजिटल दुनिया में क्या ही अच्छा होता अगर हम भोजपुरी में भी कंप्यूटर देख पाते। ज्यादा मुश्लिक नहीं है। भोजपुरी भाषा के दो-तीन लोगों को आगे आना होगा। आपकी थोड़ी मिहनत से भोजपुरी कंप्यूटर तैयार हो जाएगा। और जो भी तकनीकी समस्या होगी उसे निपटाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अगर भोजपुरी कंप्यूटर के प्रोजेक्ट को कोआर्डिनेट करना चाहते हैं, कोआर्डिनेटर बनना चाहते हैं तो हमें ईमेल कीजिए। एक ऐतिहासिक कार्य...
Friday, February 11, 2011
फ़ायरफ़ॉक्स 4 बीटा हिन्दी में...
फ़ायरफ़ॉक्स 4 बीटा हिन्दी में भी है और हिन्दी में फ़ायरफ़ॉक्स को बेहतर बनाने के लिए जरूरत है आपके सहयोग की। हाँ आपका सहयोग क्योंकि यह समुदाय के बलबूते चलने वाला सॉफ़्टवेयर है और सामुदायिक समर्थन से अपने को आगे बढ़ाते हुए आज इंटरनेट उपयोग करने वालों का एक चौथाई हिस्सा आज फ़ायरफ़ॉक्स के द्वारा दुनिया को देखता है। यानी इंटरनेट चलाने के लिए फ़ायरफ़ॉक्स को बतौर ब्राउज़र को इस्तेमाल करता है। फिर क्या देर है...आज ही इसे बीटा को अपने कंप्यूटर पर लगाएँ और विस्तार से मुझे ईमेल पर या इस ब्लॉग पर टिप्पणी के रूप में भेजिए कहाँ गलती है। आप अनुवाद संबंधी, तकनीकी या किसी भी समस्या के लिए लिख सकते हैं। आप डाउनलोड यहाँ से कर सकते हैं —
विंडोज़
लिनक्स
मैक
इसकी समीक्षा कार्यशाला सराय में हुई थी और इसके अनुवाद में फ़्यूल शब्दावली का उपयोग किया गया है। इसे मोज़िल्ला के लिए काम करने वाले हिन्दी समुदाय के द्वारा तैयार किया गया है।
विंडोज़
लिनक्स
मैक
इसकी समीक्षा कार्यशाला सराय में हुई थी और इसके अनुवाद में फ़्यूल शब्दावली का उपयोग किया गया है। इसे मोज़िल्ला के लिए काम करने वाले हिन्दी समुदाय के द्वारा तैयार किया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)